BREAKING NEWS
KHABAR : उफनते नदी नाले पार नहीं करें शिक्षक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की 2647 शिकायतों के त्वरित.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर मंदिरों में विशेष.. <<     KHABAR : तेज बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, गूंजा.. <<     VIDEO NEWS: उज्जैन की सियासत में हलचल, सितंबर में.. <<     KHABAR : बड़े गणेश मंदिर में वैदिक तिथि के अनुसार.. <<     BIG NEWS : हरियाली अमावस्या पर शिवभक्ति और प्रकृति.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मालाहेड़ा में आधी रात खौफनाक.. <<     हर घर तिरंगा' अभियान के तहत शाजापुर में.. <<     शिवपुरी जिले के खनियांधाना में गैस सिलेंडर.. <<     KHABAR : देशभक्ति के रंग में रंगा शाजापुर जिला.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अनिल गंधर्व, परिवार में शोक की.. <<     BIG NEWS : दौड़ा नीमच, गूंजा फिटनेस का संदेश, 5.. <<     KHABAR : श्रावण में हाटकेश्वर महादेव की भक्ति में.. <<     खरगोन के दांगी मंदिर में सवा लाख पार्थिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 25, 2025, 11:40 am
KHABAR : नीमच में स्वच्छोत्सव अभियान के तहत सफाई कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने लिया स्वच्छता का संकल्प, निकाली जागरूकता रैली, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राष्ट्रव्यापी स्वच्छोत्सव अभियान के अंतर्गत रविवार को नगर में सफाई और स्वच्छता का व्यापक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह विशेष अभियान सेवा पखवाड़े के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक संचालित हो रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार और नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा के नेतृत्व में नगर पालिका आमला सड़कों पर उतरा और शहर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।

स्वच्छता अभियान का मुख्य केंद्र टाउन हॉल और लायंस पार्क रहा, जहाँ नगर पालिका अधिकारी-कर्मचारियों ने सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर सफाई कार्य किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अभियान के दौरान स्वच्छता जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसके माध्यम से शहरवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। साथ ही नगर पालिका द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी प्रसारित किया गया। यह अभियान ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत नागरिक एक घंटे का श्रमदान कर स्वच्छता सुनिश्चित करते हैं।

विधायक दिलीप सिंह परिहार और नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने कहा कि “स्वच्छता है तो स्वास्थ्य है, विकास है, सुंदरता है और स्वच्छ स्थान पर ही ईश्वर का वास है।” उन्होंने सभी नागरिकों से इस जन आंदोलन का हिस्सा बनने की अपील की। नगर पालिका ने इस स्वच्छोत्सव अभियान के माध्यम से नीमच को देश के स्वच्छ शहरों की सूची में श्रेष्ठ स्थान पर लाने का संकल्प दोहराया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE