शाजापुर। जिले में अवैध शराब तस्करी रोकने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय, अनुविभागीय अधिकारी निमेष देशमुख के मार्गदर्शन में कालापीपल थाना पुलिस ने सुभाष नगर में दो आरोपियों करण कंजर और रामनिवास कंजर के खिलाफ कार्रवाई की।
मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी प्राथमिक शाला परिसर में बनी खुली टॉयलेट में अवैध शराब रखकर ले जाने की फिराक में हैं। मौके पर पुलिस टीम पहुंची और टॉयलेट की जांच में 50 पेटी देशी शराब बरामद की, जिसमें प्रत्येक पेटी में 50 क्वाटर शराब थी। कुल बरामद शराब करीब 450 लीटर और कीमत लगभग 1,57,000 रुपये आंकी गई।
अभियुक्तों के खिलाफ अपराध क्रमांक 455/2025, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मनोहर सिंह जगेत, उप निरीक्षक रवि भंडारी, सउनि अमित नागर, कार्य प्रआर और आरक्षकों की टीम ने सराहनीय योगदान दिया।