BREAKING NEWS
दतिया में मोहर्रम की पांचवीं मजलिस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     छतरपुर में बारात की खुशियाँ मातम में बदलीं,.. <<     KHABAR : कोटवार कर्मचारी संघ को मिला नया नेतृत्व,.. <<     KHABAR : अलम के जुलूस के साथ नीमच में मोहर्रम की.. <<     बड़वानी में कड़ी सुरक्षा के बीच नीट परीक्षा.. <<     KHABAR : सामाजिक एकता और संस्कृति का संगम, मरी माता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व हिंदू परिषद के अभ्यास वर्ग में.. <<     KHABAR : लिधौरा मारपीट मामले में ओबीसी महासभा का.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पीयूष शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया पत्रकार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अकीदत के साथ मना हज़रत सैय्यद मोहम्मद.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, मनासा से.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में योग का महाकुंभ, हजारों लोगों.. <<     KHABAR : जावरा में योग दिवस पर गूंजा स्वास्थ्य का.. <<     KHABAR : मनासा में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खरगोन में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ नीट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 2, 2025, 12:08 pm
KHABAR : नीमच के मेहनोत नगर स्थित श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर में अत्यंत भव्यता और धार्मिक उत्साह के साथ हुआ नवरात्रि पर्व का समापन, महिलाओं व पुरूषों में दिखा गजब का उत्साह, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर उप नगर नीमच सिटी के मेहनोत नगर स्थित श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर में नवरात्रि पर्व का समापन अत्यंत भव्यता और धार्मिक उत्साह के साथ किया गया। नवदुर्गा के नौ दिनों की आराधना पूरी होने पर यहां हवन, महा आरती और छप्पन भोग का विशाल आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। नवरात्रि समापन के इस विशेष आयोजन में, उड़ान नामक सामाजिक संस्था ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्था द्वारा भगवान सर्वेश्वर महादेव को अत्यंत श्रद्धाभाव के साथ 56 भोग लगाया गया। भोग लगाने के उपरांत, भक्तों की भारी उपस्थिति के बीच वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य महा आरती की गई। आरती का दिव्य वातावरण और भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। महाआरती और पूजन संपन्न होने के पश्चात, मंदिर परिसर में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर भक्तों ने एक-दूसरे को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और आगामी पर्वों के लिए मंगलकामनाएं कीं। 
समिति ने बताया कि नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक यहां धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला जारी रही। विशेष रूप से प्रति दिन गरबा नृत्यों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। जिसके साथ ही शक्ति आराधना का यह महापर्व संपन्न हुआ।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE