BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: #किसानों पर बढ़ेगा बोझ या मिलेगी राहत ?.. <<     KHABAR : आईसीएआई नीमच शाखा के रक्तदान शिविर में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समर कैंप आरोह-2026 के तहत ओपन ताइक्वांडो.. <<     KHABAR : स्वच्छताकर्मियों के अधिकारों को लेकर.. <<     BIG NEWS : एमपी बनेगा ग्लोबल फार्मा हब, पीथमपुर में.. <<     देवास पुलिस का "ऑपरेशन त्रिनेत्रम", बस स्टैंड.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के आरोपी का खौफनाक अंत,.. <<     BIG NEWS : एमपी में 15-18 जून के बीच दस्तक दे सकता है.. <<     BIG NEWS : एमपी सरकार आज फिर लेगी ₹1800 करोड़ का नया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बंद फाटक पार करना पड़ सकता है भारी, रेलवे ने.. <<     KHABAR : अंबाह के परेड चौराहे पर ट्रांसफॉर्मर में.. <<     KHABAR : 77वीं जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबॉल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंबाह के परेड चौराहे पर ट्रांसफॉर्मर में.. <<     BIG NEWS : मनासा क्षेत्र का ग्राम कचौली और 9 साल की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 13, 2025, 5:23 pm
KHABAR : आदिवासियों ने खदानों और भूमाफिया के कब्जों के खिलाफ कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर पहुंचे, सौंपा ज्ञापन, पढ़े पवन धाकड़ की खबर

Share On:-

रतलाम। जिले के आदिवासी क्षेत्रों में खदानों के आवंटन और भूमाफिया द्वारा जमीनों पर कब्जा करने के विरोध में सोमवार को आदिवासी समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर रैली के रूप में पहुंचे प्रदर्शनकारी धरने पर बैठ गए।

प्रदर्शनकारियों ने अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव से ज्ञापन देने से इनकार कर कलेक्टर मिशा सिंह को बुलाने की मांग की। ढाई घंटे तक कलेक्ट्रेट की सीढ़ियों पर बैठे रहने के बाद कलेक्टर मिशा सिंह घटनास्थल पर आईं, लेकिन तुरंत ज्ञापन नहीं लिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

प्रदर्शन में जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा, आदिवासी परिवार के दिनेश माल सहित कई सरपंच भी शामिल हुए। समाज के लोग तख्तियों पर श्एक तीर एक समान, भू माफिया को जमीन देना बंद करेश्, श्सरकार देश की चालक है, आदिवासी देश का मालिक हैश् और जो जमीन सरकारी है, वो जमीन हमारी है जैसे नारे लिखकर पहुंचे।

आदिवासियों का आरोप है कि ग्राम सभा की अनुमति के बिना खदानों के लिए एनओसी जारी कर उन्हें उनकी जमीनों से बेदखल किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सीधे-साधे आदिवासियों को डराया-धमकाया जा रहा है और भू माफिया जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं।

कलेक्टर मिशा सिंह ने बताया कि वे हाल ही में पदस्थ हुई हैं और गांव जाकर समस्याओं का अध्ययन कर समाधान करेंगे। उन्होंने आदिवासी महिलाओं से भी बातचीत की और समस्याओं को सुनकर आश्वासन दिया कि दिवाली के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशु निनामा ने चेतावनी दी कि यदि मांगे नहीं मानी गईं, तो ग्रामीणों द्वारा धोलावाड़ का पानी रोकने जैसी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने हाल ही में भी कुछ ग्रामीणों को खदानों के नाम पर घरों से बेदखल किया है।

प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर से उम्मीद जताई कि गांव जाकर सभी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा और भूमि एवं खदानों से जुड़े अन्य विवादों का स्थायी समाधान किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE