शाजापुर। सर्व ब्राह्मण समाज ने स्थानीय बस स्टैंड पर अजाक्स प्रदेश अध्यक्ष आईएएस संतोष वर्मा के द्वारा ब्राह्मण समुदाय पर दिए बयान को समाजिक विभाजित बयान बताया एवं कहा कि उनके बयान से सामाजिक द्वेष एवं ब्राह्मण समुदाय की महिलाओं का अपमान बताया स्थानीय बस स्टैंड पर उन्होंने नारेबाजी करते हुए आईएएस संतोष वर्मा का पुतला जलाया है एवं ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंप कर मांग की है कि ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई कर फिर दर्ज की जाए अजाक्स प्रदेश अध्यक्ष को अपने समुदाय का विकास, उत्थान करने का अधिकार है लेकिन किसी की समुदाय जाति की भावनाओं को आहत करने का नहीं है।