BREAKING NEWS
KHABAR : एमपी में एशियाई शेरों को बसाने की तैयारी,.. <<     KHABAR : श्रावण मास का दूसरा सोमवार, महाकाल मन्दिर.. <<     KHABAR : श्रावण-भादो मे महाकाल नगरी बनी शिवमय, उमड़.. <<     नीमच में घी की गुणवत्ता पर बड़ा एक्शन, खाद्य.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस पर मीणा समाज विकास.. <<     KHABAR : देवास में विश्व आदिवासी दिवस पर निकली.. <<     शाजापुर जिले के खोकरा कला में देवनारायण.. <<     KHABAR : विकास की नई राह, 1.44 करोड़ की सड़क से बदली.. <<     करोड़ों रुपये के जमीन घोटाले के आरोप ... गांधी.. <<     डॉ. मनोज पंचोली की पदोन्नति पर भव्य स्वागत,.. <<     KHABAR : छात्र संगठन एबीवीपी से शुरू हुआ सफर, अब.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, दिग्गज.. <<     KHABAR : UPI पर MDR को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर.. <<     NEWS : गौसेवा के साथ मनाया पूर्व राज्यमंत्री.. <<     NEWS : खनन विकास एवं उत्थान प्रकोष्ठ की प्रदेश.. <<     KHABAR : खोकरा कला में संगीतमय श्री देवनारायण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 25, 2025, 5:58 pm
KHABAR : जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर, एडीएम व सीईओ ने सुनी 43 आवेदकों की समस्याएं, मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए समय सीमा में निराकरण के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा आज सुशासन भवन सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर अदिती गर्ग, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनुकूल जैन द्वारा कुल 43 आवेदकों की समस्याएँ सुनी। 
कलेक्टर गर्ग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का शीघ्र और संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके। जनसुनवाई के दौरान आए विभिन्न प्रकरणों में त्वरित निर्देश जारी किए गए। मंदसौर निवासी कृष्‍णा शर्मा ने पति से भरण पोषण का खर्चा दिलवाने के संबंध में आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर एसडीओपी मंदसौर को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार छायन निवासी बालाराम ने कृषि भूमि का सिमांकन करवाने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर एसडीएम गरोठ को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पिपल्‍या जोधा निवासी नारायण ने रास्‍ता खुलवाने के संबंध में आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर तहसीलदार मल्‍हारगढ़ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार साबाखेड़ा निवासी बद्रीलाल ने नल-जल योजना की पाईप लाईन बदलने के संबंध में आवेदन प्रस्‍तुत किया। जल निगम अधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में पीएम आवास योजना की राशि खाते में डालने, आर्थिक सहायता दिलवाने, पेयजल की व्‍यवस्‍था करवाने, सीसी लोन दिलवाने, रास्‍ता खुलवाने, अतिक्रमण हटवाने एवं सिमांकन करवाने जैसे विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE