BREAKING NEWS
KHABAR : एमपी में एशियाई शेरों को बसाने की तैयारी,.. <<     KHABAR : श्रावण मास का दूसरा सोमवार, महाकाल मन्दिर.. <<     KHABAR : श्रावण-भादो मे महाकाल नगरी बनी शिवमय, उमड़.. <<     नीमच में घी की गुणवत्ता पर बड़ा एक्शन, खाद्य.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस पर मीणा समाज विकास.. <<     KHABAR : देवास में विश्व आदिवासी दिवस पर निकली.. <<     शाजापुर जिले के खोकरा कला में देवनारायण.. <<     KHABAR : विकास की नई राह, 1.44 करोड़ की सड़क से बदली.. <<     करोड़ों रुपये के जमीन घोटाले के आरोप ... गांधी.. <<     डॉ. मनोज पंचोली की पदोन्नति पर भव्य स्वागत,.. <<     KHABAR : छात्र संगठन एबीवीपी से शुरू हुआ सफर, अब.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, दिग्गज.. <<     KHABAR : UPI पर MDR को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर.. <<     NEWS : गौसेवा के साथ मनाया पूर्व राज्यमंत्री.. <<     NEWS : खनन विकास एवं उत्थान प्रकोष्ठ की प्रदेश.. <<     KHABAR : खोकरा कला में संगीतमय श्री देवनारायण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 25, 2025, 6:05 pm
KHABAR : सांसद खेल महोत्सव के आयोजन को लेकर जिला पंचायत सभागार में सांसद सुधीर गुप्ता की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक, 8 प्रकार की खेल गतिविधियां होगी आयोजित, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। आगामी सांसद खेल महोत्सव के आयोजन को लेकर जिला पंचायत सभागार में सांसद सुधीर गुप्ता की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अनुकूल जैन, जिला अधिकारीगण तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में महोत्सव की रूपरेखा, खेलों के आयोजन, प्रतिभागियों की संख्या, स्थानों के चयन, व्यवस्थाओं एवं समन्वय से संबंधित सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। 
सांसद गुप्ता ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य मंदसौर संसदीय क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करना और खेल भावना को बढ़ावा देना है। सांसद खेल महोत्सव में आठ प्रकार के खेल आयोजित किए जाएंगे। ये सभी प्रतियोगिताएँ पंचायत स्तर, स्कूल स्तर, संकुल स्तर एवं विधानसभा स्तर पर होंगी। खेलों में कबड्डी, खो-खो, रस्सा-कस्सी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, मैराथन सहित क्षेत्रीय खेल शामिल रहेंगे। महोत्सव के सुचारू संचालन के लिए सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी प्रदान किए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE