नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच की मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया द्वारा प्रतिदिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर शहर की सफाई व्यवस्था को सूदृण बनाने के लिए सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
नियमित भ्रमण के तहत सीएमओ बामनिया मंगलवार 25 नवंबर को शहर के वार्ड 28,29,30 व 34 में पहुंची और कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर चेक किये। जिसमें अनुपस्थित पाए गए 11 कर्मचारीयों का वेतन काटने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। साथ ही सफाई कार्य में लगे कर्मचारियों को ड्रेस कोड में नहीं पाए जाने पर आगामी निरीक्षण में कार्य के दौरान ड्रेस कोड में नहीं पाए जाने पर उस दिन का वेतन काटने की हिदायत दी। बामनिया ने गौमाबाई रोड स्थित सुलभ कांप्लेक्स का निरीक्षण किया और पर्याप्त साफ-सफाई रखने के निर्देश दीये। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानो पर कचरे के ढेर पाए जाने पर तत्काल कचरा उठवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बामनिया ने घूमटी व ठेले वालों को सड़क से पीछे रहकर व्यवसाय करने, सफाई व्यवस्था का ध्यान रखने व पॉलीथिन का उपयोग न करने की हिदायत दी। बामनिया ने स्वच्छता पर्यवेक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र के खाली प्लाटों में गंदगी पाए जाने पर उनकी जानकारी नगर पालिका कार्यालय में देने के निर्देश भी दीये।
बामनिया ने सफाई व्यवस्था के निरीक्षण की शुरुआत लायंस चौराहे से की और वहां से गोमाबाई रोड, सरस्वती शिशु मंदिर क्षेत्र, विकास नगर 14/2,14/4,हुड़को कॉलोनी आदि क्षेत्रों में पहुंची व स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक, स्वच्छता निरीक्षक भारत सिंह भारद्वाज के साथ स्वच्छता पर्यवेक्षक दीपक सरसवाल, सन्नी सौदे, रणजीत सिंह चौहान आदि के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।