नीमच। माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों तथा पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशों के अनुपालन में, पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, बिना हेलमेट दोपहिया चलाने तथा बिना परमिट बस संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाते पाए जाने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के विरुद्ध भी चालानी कार्रवाइयाँ लगातार की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त, बिना परमिट संचालित बसों के चालकों पर विभिन्न थानों में परिवहन नियमों के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस की अपील-
यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें। नाबालिग द्वारा वाहन चलाते पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।