उज्जैन। तराना नगर में अखिल भारतीय बलाई महासंघ राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार का पारिवारिक विवाह समारोह में अल्प प्रवास क़े दौरान तराना आगमन हुआ। तराना आगमन पर अखिल भारतीय बलाई महासंघ जिला अध्यक्ष राहुल मालवीय क़े नेतृत्व में स्थानीय रेस्ट हॉउस पर गर्म जोशी से स्वागत सम्मान किया गया। वही साथ हीं युवाओं क़े साथ एक लघु बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे सभी सनातनी हिन्दू युवा शामिल हुए युवाओ को संबोधित करते हुए मनोज परमार नें कहा लव जिहाद क़े मामले लगातार बढ़ रहे है। मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में हिंदू बेटियों क़े साथ शोषण हो रहा है उन्होंने बेटियों को जागरूक करने की जरूरत है उन्हें अच्छे संस्कार देनें और सही गलत की समझाइस देने की जरूरत है सभी युवाओं से इसके खिलाफ आवाज उठाने और जागरूक होने का आव्हान किया साथ हीं सनातन हिंदू धर्म क़े बारे में लोगो को अवगत करवाया।
भगवान मर्यादा पुरषोत्तम क़े श्री राम क़े वनवास कार्य का उल्लेख साथ हीं वीर बर्बरीक जो आज हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम हमारा क़े नाम से प्रसिद्ध है ऐसे सभी सनातनी देवी देवताओं क़े बारे मैं जानकारी देकर युवाओं को जोश भरा उक्त बैठक क़े दौरान समाजसेवी सौरभ वाजपेई, प्रदीप बोड़ाना तराना प्रेस क्लब अध्यक्ष अर्पित बोड़ाना, मनोह गुर्जर, तराना प्रेस क्लब सहित विभिन्न संग़ठनों क़े दायित्व वान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।