BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 26, 2025, 10:26 am
REPORT : अतिक्रमण हटाने पर विवाद, खाखरदेव मंदिर के सेवादार से अभद्रता, जान से मारने की धमकी, पुजारी ने थाने में लगाई गुहार, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। तहसील क्षेत्र के ग्राम बड़कुआ स्थित खाखरदेव बावजी मंदिर में सोमवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब मंदिर के सेवादार मन्नालाल गुर्जर के साथ गांव के कुछ लोगों ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सेवादार ने मामले की शिकायत मनासा थाने में की है।

अतिक्रमण हटाने के बाद बढ़ा विवाद-
मन्नालाल ने बताया कि मंदिर परिसर की भूमि पर कुछ ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से अतिक्रमण किया गया था। इस पर कार्रवाई करते हुए 17 नवंबर 2025 को तहसीलदार और मौजा पटवारी की मौजूदगी में मंदिर भूमि से सभी अतिक्रमणों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान विपक्षी पक्ष का अतिक्रमण भी हटाया गया।

सेवादार के अनुसार, प्रशासन के जाने के बाद विपक्षी पक्ष के लोगों ने उनके पास आकर गालीदृगलौज की और आरोप लगाया कि “तुम्हारी शिकायत पर हमारा अतिक्रमण हटाया गया है।” मन्नालाल ने कहा कि वे केवल मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं और किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की।

हत्या की धमकी, तलवार लेकर दौड़ा-
सेवादार ने बताया कि 18 नवंबर की सुबह करीब 8 बजे जब वे पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तब विपक्षी पक्ष का एक व्यक्ति हाथ में तलवार लेकर आया और उन्हें धमकी दी कि यदि वे मंदिर में पूजा करने आए तो उन्हें जान से खत्म कर देगा और लाश तक का पता नहीं लगेगा। भय के कारण वे वहां से भाग निकले। सेवादार ने बताया कि धमकी के कारण पिछले दो दिनों से मंदिर में पूजा-अर्चना भी नहीं हो पाई है।

थाने में आवेदन देकर की कार्रवाई की मांग-
घटना के बाद पुजारी मन्नालाल गुर्जर ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ मनासा थाने में आवेदन देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE