गरोठ। ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना गरोठ पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 84/25 के प्रकरण में कार्रवाई करते हुए गुमशुदा ज्योति पति लालचंद, उम्र 33 वर्ष, जाति दर्जी, निवासी बरखेड़ा गंगासा को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया।
गुमशुदा महिला के साथ उसके चार बच्चे-
दिव्यांशी उम्र 9 वर्ष
हेमंत उम्र 6 वर्ष 6 माह
निशिका उम्र 3 वर्ष 3 माह
केशव उम्र 1 वर्ष 5 माह
को भी सुरक्षित पाते हुए उनके पिता लालचंद से मिलवाया गया।
पत्नी और बच्चों को सकुशल देखकर पिता के चेहरे पर मुस्कान लौट आई और उनकी आँखों में खुशी के आँसू छलक उठे। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।