खरगोन। जिले में खाद के लिए किसान हो रहे परेशान यूरिया और डीएपी के मामले सरकारी दावे बार-बार झुठे ही साबित होते हैं। कभी किसानों को बगैर परेशानी खाद नहीं मिल पाता है।
खरगोन जिला विपणन केंद्र पर किसानों की लाइन सुबह से लग जाती है। दो चार बोरी खाद के लिए पुरा दिन केंद्र पर खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करना होता है, आपस में तु तु मैं मैं भी होती है लेकिन जिम्मेदारों को कुछ फर्क नहीं पड़ता है। सरकार के आला अधिकारी एवं सफेद पोस नेता भी मौन है।