नीमच। जिले के ग्राम छायन में एसआईआर मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान का कार्य तेजी से चल रहा है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह सिसौदिया भी बीएलओ अनिल राठौड़ व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संतोष का इस सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने शेष मतदाताओं से भी फोन पर चर्चा कर कार्य पूर्ण करवाने का अनुरोध किया है।
बीएलओ राठौड़ ने बताया कि बूथ क्रमांक 194 पर 864 वोट में से मात्र 34 वोट और शेष बचे है। जिसमें से 4 वोट की जानकरी नहीं मिली है जो कि वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर उनके घर पर नोटिस भेजे जाएंगे। जिसमें प्रशासन अपने स्तर पर कार्रवाई कर सके।