BREAKING NEWS
KHABAR : एमपी में एशियाई शेरों को बसाने की तैयारी,.. <<     KHABAR : श्रावण मास का दूसरा सोमवार, महाकाल मन्दिर.. <<     KHABAR : श्रावण-भादो मे महाकाल नगरी बनी शिवमय, उमड़.. <<     नीमच में घी की गुणवत्ता पर बड़ा एक्शन, खाद्य.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस पर मीणा समाज विकास.. <<     KHABAR : देवास में विश्व आदिवासी दिवस पर निकली.. <<     शाजापुर जिले के खोकरा कला में देवनारायण.. <<     KHABAR : विकास की नई राह, 1.44 करोड़ की सड़क से बदली.. <<     करोड़ों रुपये के जमीन घोटाले के आरोप ... गांधी.. <<     डॉ. मनोज पंचोली की पदोन्नति पर भव्य स्वागत,.. <<     KHABAR : छात्र संगठन एबीवीपी से शुरू हुआ सफर, अब.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, दिग्गज.. <<     KHABAR : UPI पर MDR को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर.. <<     NEWS : गौसेवा के साथ मनाया पूर्व राज्यमंत्री.. <<     NEWS : खनन विकास एवं उत्थान प्रकोष्ठ की प्रदेश.. <<     KHABAR : खोकरा कला में संगीतमय श्री देवनारायण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 26, 2025, 1:53 pm
KHABAR : संविधान गौरव दिवस पर भाजपा का माल्यार्पण कार्यक्रम का हुआ समापन, अंबेडकर की प्रतिमा पर दी श्रद्धांजलि, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वावधान में संविधान गौरव दिवस के अवसर पर उज्जैन चौराहा स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सुबह से ही भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता और भाजपा पदाधिकारी एकत्रित होकर संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर को स्मरण करने पहुंचे।


कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, महामंत्री राजेश यादव, मनीष सोलंकी, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय दायमा, जिला महामंत्री मनीष दांगी सहित मोर्चा के पदाधिकारी एवं भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर संविधान में निहित मूल्यों को नमन किया।


मौके पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया और राष्ट्र की एकतादृअखंडता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति संकल्प व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान संविधान दिवस के महत्व, सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्यों पर उपस्थित जनों ने संवाद भी किया।


सभी पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि “संविधान गौरव दिवस हमें सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा देता है। बाबा साहब अंबेडकर ने जो संविधान हमें दिया, वह केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत के भविष्य का मार्गदर्शक है। उनकी विचारधारा समाज में समरसता और प्रगति का आधार है। हम सभी का दायित्व है कि संविधान की भावना को जीवन में उतारकर देश निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाएं। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE