खरगोन। जिले के ग्राम देवली बरुड़ कोठा बुजुर्ग उमरखली क्षेत्र में 90 प्रतिशत बोनी हो चुकी है दो चार रोज़ में 100 प्रतिशत हो जाएगी लेकिन देजला देवड़ा की नहरों का अता-पता नहीं है जो किसान नहरों पर निर्भर है उनकी बोनी जल संसाधन विभाग की लापरवाही से पीछे रहेगी, जिनके पास अन्य साधन है, सिंचाई कर रहे हैं, हर वर्ष जल संसाधन विभाग देजला देवड़ा की नहरों की सफाई समय पर नहीं करता है इसी वजह से नहर का पानी देरी से किसानों के खेतों तक पहुंचता है और बोनी में देरी होती है।