BREAKING NEWS
KHABAR : एमपी में एशियाई शेरों को बसाने की तैयारी,.. <<     KHABAR : श्रावण मास का दूसरा सोमवार, महाकाल मन्दिर.. <<     KHABAR : श्रावण-भादो मे महाकाल नगरी बनी शिवमय, उमड़.. <<     नीमच में घी की गुणवत्ता पर बड़ा एक्शन, खाद्य.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस पर मीणा समाज विकास.. <<     KHABAR : देवास में विश्व आदिवासी दिवस पर निकली.. <<     शाजापुर जिले के खोकरा कला में देवनारायण.. <<     KHABAR : विकास की नई राह, 1.44 करोड़ की सड़क से बदली.. <<     करोड़ों रुपये के जमीन घोटाले के आरोप ... गांधी.. <<     डॉ. मनोज पंचोली की पदोन्नति पर भव्य स्वागत,.. <<     KHABAR : छात्र संगठन एबीवीपी से शुरू हुआ सफर, अब.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, दिग्गज.. <<     KHABAR : UPI पर MDR को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर.. <<     NEWS : गौसेवा के साथ मनाया पूर्व राज्यमंत्री.. <<     NEWS : खनन विकास एवं उत्थान प्रकोष्ठ की प्रदेश.. <<     KHABAR : खोकरा कला में संगीतमय श्री देवनारायण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 26, 2025, 2:46 pm
KHABAR : पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल में मेडिटेशन व एक्टिजन क्लब ने गतिविधि द्वारा संवधिान दिवस का किया आयोजन, पढे़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। जिले की काला पीपल तहसील के ग्राम चाकरोद में पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल में मेडिटेशन का आयोजन हुआ और साथ ही एक्टिजन क्लब ने गतिविधि द्वारा संविधान दिवस का आयोजन किया। क्लब के सदस्य राजेश गोस्वामी ने संविधान से संबंधित कई जानकारी छात्र छात्राओं को दी। शिक्षिका सुनीता आहके ने राष्ट्र के लिए योगदान विषय को बहुत सार्थक तरह से समझाया। इस आयोजन में विद्यार्थियों की सभी जिज्ञासाओं का समाधान हुआ। मेडिटेशन के लाभ को बताने के लिए श्री रामचंद्र मिशन के ट्रेनर सुनील सक्सेना ने सभी छात्र छात्राओं को ध्यान करवाया और ध्यान के लाभों को खुलकर बताया। उन्होंने कहा कि ध्यान से जहां बुद्धि एकाग्र होती है। वहीं स्मरण शक्ति में बढ़ोत्तरी होती है। हमारी एनर्जी को सही दिशा योग एवं ज्ञान द्वारा ही मिलती है। डॉ हरीश ने कहा कि ध्यान एक ऐसा माध्यम होता है जो शरीर को स्वस्थ रखता है और दिमाग तथा मन को शांत रखता है। ध्यान आंतरिक शक्ति का श्रोत है। प्राचार्य संतोष पाटीदार ने ध्यान को मानव के लिए अति आवश्यक बताया। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थी और अन्य मनुष्य डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में मेडिटेशन ही एक मात्र ऐसा साधन है जो मनुष्य को तनाव मुक्त करता है। इस अवसर पर सकल स्टाफ ने भी मेडिटेशन के लाभ को जाना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE