शाजापुर। एनएसयूआई ने लीड कॉलेज बालकृष्ण शर्मा नवीन महाविद्यालय के समीप शहरी हाईवे पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने से रोड जाम कर नारेबाजी कर जमकर विरोध प्रर्दशन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओ की मांग थी कि कॉलेज के सामने स्पीड ब्रेकर नहीं होने से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। आज भी एक छात्र दुर्घटना का शिकार हुआ था इसके बाद एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में आक्रोश था घटनाओं को लेकर रोड पर बैठकर नारेबाजी की मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार एवं पुलिस बल ने समझाइए देकर मामला शांत करवाया।