छतरपुर। पन्ना रोड पर रेलवे स्टेशन के पास स्थित राजाराम आईटीआई कॉलेज में पिछले दिनों चल रही परीक्षा के दौरान पंजीकृत छात्रों की जगह फर्जी छात्रों के द्वारा परीक्षा देने के आरोप में पुलिस ने कॉलेज संचालक सहित 17 छात्रो पर एफआईआर दर्ज कर ली है ,प्रशासन को सूचना मिलने पर एसडीएम और तहसीलदार द्वारा की गई जांच में कई फर्जी नकलची परीक्षार्थी पकड़े गए थे।
एसडीएम के प्रतिविदेन पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने कारवाई की है,सिविल लाइन थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि गत 20 नवंबर को एसडीएम और तहसीलदार ने राजाराम आईटीआई कॉलेज में चल रही परीक्षा में पंजीकृत छात्रों की जगह दूसरे लोगों द्वारा पेपर दिए जाने और नकल होने की सूचना पर औचक निरीक्षण किया था। जांच के दौरान मूल परीक्षार्थियों की जगह अन्य लोग परीक्षा देते पाए गए थे।