नीमच/नई दिल्ली। एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित कैट (CAIT) नेशनल ट्रेड लीडर्स कॉन्फ्रेंस में महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में देशभर के व्यापारियों के लिए शुरू की गई कई महत्वपूर्ण योजनाओं का विस्तार से विवरण प्रस्तुत किया। सम्मेलन में व्यापारियों की सुरक्षा, डिजिटल लेन-देन में जागरूकता और स्किल डेवलपमेंट मुख्य विषय रहे।
कैट नीमच के जिलाध्यक्ष ललित अग्रवाल एवं सचिव सुशील गट्टानी ने सम्मेलन में की गई घोषणाओं का स्वागत करते हुए कहा कि कैट द्वारा आरंभ किए गए प्रशिक्षण एवं सुरक्षा अभियान छोटे और मध्यम व्यापारियों को नई दिशा प्रदान करेंगे। इससे व्यापार जगत अधिक सुरक्षित, संगठित और प्रतिस्पर्धी बनेगा।
सम्मेलन में प्रस्तुत प्रमुख राष्ट्रीय पहलें
1. साइबर फ्रॉड जागरूकता एवं साइबर इंश्योरेंस अभियान
डिजिटल व्यापार को सुरक्षित बनाने और साइबर अपराधों से बचाव हेतु कैट ने देशव्यापी अभियान शुरू किया है। इसके तहत व्यापारियों को साइबर सुरक्षा उपायों और साइबर इंश्योरेंस के लाभों की जानकारी दी जाएगी।
2. स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम
व्यापारियों एवं उनके कर्मचारियों को आधुनिक व्यापार कौशल, डिजिटल तकनीक, दुकान प्रबंधन और प्रोफेशनल कार्यशैली पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
3. एरिस प्रोग्राम एवं कैट रिटेल स्कूल
इस पहल के तहत
कस्टमर मैनेजमेंट
शो-विंडो सेटअप
दुकान सुरक्षा
व्यवहार कौशल
कानूनी अनुपालन
मॉडर्न रिटेल मैनेजमेंट
जैसे विषयों पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।