झज्जर। वर्तमान समय की व्यस्त जीवनशैली में जहाँ अधिकांश लोग अपने लिए जीते हैं, वहीं कुछ लोग समाज की भलाई के लिए मिसाल बन जाते हैं। इसी भावना के साथ मां-मातृभूमि सेवा समिति, वीरों की देवभूमि धारौली ने लड़ायन स्थित पीएम श्री गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वस्त्र समर्पण सेवा कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम के तहत 125 विद्यार्थियों (80+45) को नि:शुल्क स्वेटर एवं 45 विद्यार्थियों को जूते वितरित किए गए। नये स्वेटर और जूतों को पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
स्कूल स्टाफ का सराहनीय योगदान
स्कूल के समर्पित स्टाफ ने अपनी मेहनत की कमाई से 45 जोड़ी जूते और 45 स्वेटर भेंट किए, जो अनुकरणीय पहल है।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में
डॉ. जगविंद्र जाखड़ (सेवानिवृत्त), वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, हरियाणा सरकार उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को अच्छे संस्कार, अनुशासन, परिश्रम और लगन से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी।
विशिष्ट अतिथि के रूप में
समाजसेवी एवं शिक्षाविद् सुखबीर जाखड़, चेयरमैन-रिलायंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने शिरकत की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता
अरविंद कुमार दहिया, प्रिंसिपल, पीएम श्री गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने की।
दानदाताओं का योगदान प्रशंसनीय
मां-मातृभूमि सेवा समिति के अध्यक्ष एवं 22 बार रक्तदान कर चुके युद्धवीर सिंह लांबा ने बताया कि कार्यक्रम में निम्न समाजसेवियों का उल्लेखनीय सहयोग रहा—
सुखबीर जाखड़ - चेयरमैन, रिलायंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स
मास्टर हरबीर मल्हान, गिरिधरपुर
सुधीर कुमार - प्रो. कोमल इलेक्ट्रिक स्टोर, भाकली
मास्टर सतीश यादव, भाकली
समाजसेवी रणसिंह - यदुवंशी तेल टैंकर, भाकली
मास्टर इंद्रजीत सिंह, भूरावास
मास्टर पवन कुमार, धनीरवास
सोनू कुमार - प्रो. सोनू मोटर वाइंडिंग सेंटर
मंजीत सिंह - प्रो. श्रीहंस बैग व स्टेशनरी हाउस, कोसली
मास्टर रोहित यादव - प्रो. लेवी डिस्पोज़ल हाउस
मास्टर कुलवेन्द्र सिंह यादव, मुमताजपुर
समाजसेवी एवं रक्तदानी नितेश भौरिया - प्रो. अर्बन युवा रेडीमेड स्टोर
मास्टर प्रमिंदर सिंह, तुम्बाहेड़ी
साथ ही दो गुप्त दानियों ने भी कार्यक्रम में सहयोग कर पुण्य अर्जित किया।
अंत में आभार
स्कूल प्रिंसिपल ने सभी अतिथियों एवं समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा बच्चों के हित में समिति द्वारा किए जा रहे सहयोगात्मक कार्यों की सराहना की।