भगवानपुरा। नगर स्थित शासकीय महाविद्यालय भगवानपुरा के प्राचार्य डॉ प्रकाश सोलंकी के द्वारा विगत पच्चीस वर्षों से निरंतर शिक्षा, समाज, पर्यावरण एवं जन जागरूकता के क्षेत्र में किए गए अनेकों उल्लेखनीय कार्यों के लिए दैनिक भास्कर समूह के द्वारा इंडिया प्राइड अवार्ड 2025 से दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्ति के पश्चात महाविद्यालय आगमन पर महाविद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य डॉ प्रकाश सोलंकी का अभिनंदन समारोह आयोजित कर बधाईयां प्रेषित की गई। इस अवसर पर प्राचार्य द्वारा अपने कार्यों एवं अनुभवो से विद्यार्थियों को अवगत कराया द्य समारोह में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ सेवक चौहान, प्रशासनिक अधिकारी डॉ रजनी सोलंकी, डॉ मनीष चौहान, डॉ अनिता चौहान एवं समस्त महाविद्यालय स्टॉप व विद्यार्थी उपस्थिति रहे संचालक डॉ विवेक दुबे व आभार डॉ रोहित पाटीदार के द्वारा किया गया जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ दिनेश गाठे के द्वारा दी गई।