नीमच। मप्र भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा संचालित सुपर 5000 कक्षा 10वीं एवं सुपर 5000 कक्षा 12वीं योजनांतर्गत माध्यमिक शिक्षक मण्डल से प्राप्त हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्ड्री स्कूल परीक्षा (शैक्षणिक सत्र 2024-25) की मेरिट लिस्ट श्रम विभाग के पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए जिला श्रम कार्यालय कलेक्टर परिसर रूम नं. 50 नीमच में संपर्क कर सकते हैं।