नीमच। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा खाद्यी और ग्रामोद्योग आयोग, म.प्र.खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में बैंकों के माध्यम से संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती, जनजातीय गौरव दिवस 2025 के अवसर पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 5 दिसम्बर 2025 शुक्रवार को प्रातः 11.30 बजे शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था नीमच में आयोजित किया जा रहा है।