BREAKING NEWS
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ के पुराने कोर्ट परिसर से बाइक.. <<     KHABAR : खनियाधाना में धूमधाम से मना विश्व.. <<     KHABAR : कसरावद में मोहर्रम चालीसवें का उर्स.. <<     KHABAR : शाजापुर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज.. <<     NEWS : सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन और नशे में.. <<     BIG NEWS : नीमच को बड़ी सौगात, प्रदेश में बनेंगे 5 नए.. <<     KHABAR : सांवरिया सेठ के जयकारों से गूंजा मार्ग,.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष समेत इन 2 राशियों की बढ़ेगी कमाई,.. <<     BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2025, 4:02 pm
KHABAR : आजीविका मिशन ने समूह के लिए लोकोज ट्रांजैक्शन पर किया कार्यशाला का आयोजन, उपस्थितों को दी लेन-देन संबंधित जानकारी, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। म.प्र. डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला प्रबंधक फोजिया करीम द्वारा बताया गया कि म.प्र.डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन विकासखण्ड मंदसौर के अंतर्गत जनपद पंचायत परिसर मंदसौर में एक दिवसीय लोकोज ट्रांजेक्शन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें स्व सहायता समूह से जुडी दीदीयों को समूह के वित्तीय लेनेदेन संबंधित जानकारी को आनलाईन साफ्टवेयर में इंट्री करने के बारे में समझाया गया। इसके साथ ही दीदीयों को बीसी सखी की संपूर्ण जानकारी दी गई। 
इस अवसर पर मध्यप्रदेश क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के रीजनल मैनेजर व संबंधित स्टाफ उपस्थित हुए जिन्होंने बैंक के साथ जुडकर बीसी सखी किस तरह कार्य कर सकती है व किस तरह आत्मनिर्भर बन सक सकती है इसके बारे में बताया गया तत्पश्चात संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की शपथ ली गई। 
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा द्वारा संविधान की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उन्होने स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा किये जा रहे कार्याे को सराहा व महिलाओं को आगे आकर कार्य करने के लिये प्रेरित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक मैनेजर अलकेश कटलाना ब्लॉक मैनेजर, गोरा ठाकुर तथा आजीविका मिशन विकासखण्ड मंदसौर के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE