BREAKING NEWS
KHABAR : खनियाधाना में धूमधाम से मना विश्व.. <<     KHABAR : कसरावद में मोहर्रम चालीसवें का उर्स.. <<     KHABAR : शाजापुर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज.. <<     NEWS : सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन और नशे में.. <<     BIG NEWS : नीमच को बड़ी सौगात, प्रदेश में बनेंगे 5 नए.. <<     KHABAR : सांवरिया सेठ के जयकारों से गूंजा मार्ग,.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष समेत इन 2 राशियों की बढ़ेगी कमाई,.. <<     BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2025, 4:15 pm
KHABAR : पुरुष नसबंदी पखवाड़ा पर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने निकाली जनजागरूकता रैली, मानव श्रृंखला बनाकर दिया जागरूकता का संदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरुष नसबंदी पखवाड़ा 4 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत पुरुषों की परिवार नियोजन में भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से जिला चिकित्सालय मंदसौर से एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को हरी झंडी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोविंद सिंह चौहान द्वारा दिखाई गई। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी। गांधी चौराहे पर एक मानव श्रृंखला बनाई गई। रैली का समापन जिला प्रशिक्षण केंद्र मंदसौर में किया गया। 

डॉ. चौहान ने बताया कि बिना चीरा, बिना टांका, बिना दर्द के पुरुष नसबंदी (एनएसवी) की सुविधा जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध रहेगी। पुरुष नसबंदी करवाने वाले व्यक्ति को 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि और प्रेरक (मोटीवेटर) को 4 सो रूपये प्रेरक राशि का भुगतान किया जाएगा। आज ही शुरुआत करें, पति-पत्नी मिलकर परिवार नियोजन की बात करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE