चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चित्तौड़गढ़ के सचिव सुनील कुमार गोयल द्वारा राष्ट्रीय विधि दिवस व संविधान दिवस के अवसर पर प्रयास संस्थान के तत्वाधान में राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर एवं बालिकाओं द्वारा संविधान का महत्व समझाते हुए नाटक का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में सचिव गोयल द्वारा उपस्थित विद्यार्थीगण को संविधान दिवस के महत्व को समझाते हुए विभिन्न कानूनी जानकारियां प्रदान की। सचिव गोयल द्वारा बताया गया कि हमारा संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है। यह एक जीवंत दर्शन है जो न्याय समानता, स्वतंत्रता और बधुंत्व के महान सिद्धान्तों पर आधारित है। उक्त कार्यक्रम के समापन के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को प्राधिकरण सचिव के द्वारा संविधान की प्रस्तावना की भूमिका समझाते हुए संविधान में वर्णित कर्त्तव्यों के पालन की शपथ भी दिलवाई गई। इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता भारती गहलोत एवं प्रो-बोनो अधिवक्ता संदीप सेठिया एवं प्रयास संस्थान से रामेश्वर शर्मा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रमोद तिवारी एवं अन्य स्टाफगण भी उपस्थित रहे।