BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2025, 5:37 pm
NEWS : महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय विधि दिवस व संविधान दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चित्तौड़गढ़ के सचिव सुनील कुमार गोयल द्वारा राष्ट्रीय विधि दिवस व संविधान दिवस के अवसर पर महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में सचिव गोयल द्वारा उपस्थित विद्यार्थीगण को संविधान दिवस के महत्व को समझाते हुए विभिन्न कानूनी जानकारियां प्रदान की। सचिव गोयल ने बताया कि आज के दिन 26 नवम्बर, 1949 हमारा संविधान अपनाया गया था इसी दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाते हैं। सचिव द्वारा यह बताया गया कि संविधान देश की एक ऐसी आत्मा है जिसके सहारे से ही हम कॉलेजों में पढ़ रहे हैं। सचिव गोयल द्वारा संविधान के मौलिक कर्त्तव्यों एवं अधिकारों के बारे में बताते हुए यह जानकारी प्रदान की कि कोई भी विधानसभा, संसद, न्यायपालिका कैसे काम करेगी इसका सारा उल्लेख संविधान में स्पष्ट रूप से वर्णित है। सचिव द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न कानूनी जानकारियां भी प्रदान कर संविधान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। उक्त कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा वाद-विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता भारती गहलोत एवं प्रो-बोनो अधिवक्ता संदीप सेठिया द्वारा भी विद्यार्थियों को संविधान दिवस के उद्देश्यों, मौलिक अधिकारों एवं कर्त्तव्यों के बारे मे जानकारी प्रदान की एवं कानून के बारे में जानकारी साझा एवं शिक्षा के उद्श्यों से छात्र-छात्राओं को अवगत करवाया। उक्त कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या डॉ भारती मेहता, राजनीति विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ भरत वैष्णव, मीनाक्षी चौधरी और डॉ राजेंद्र कुमावत उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE