सनावद। नगर में लग रहे ऐतिहासिक धार्मिक एकता और सौहार्द का प्रतीक बाबा पीरान पीर और शीतला माता मेले की भव्यता के मद्देनजर एडिशनल एसपी शकुंतला रूहल एचडीओपी अर्चना रावत के निर्देशन में थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर के नेतृत्व में थाना परिसर से फ्लैग मार्च का निकाला गया। जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस थाने में पहुंचकर समाप्त हुआ जिसे लेकर थाना प्रभारी के द्वारा बताया गया कि मेले के आयोजनों एवं मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह फ्लैग मार्च निकाला गया है जिसमें दतिया से आई कंपनी के 55 जवानों के साथ मेले की निगरानी की जाएगी एवं किसी भी असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।