BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2025, 5:44 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री मेरे मामा हैं, नशेड़ी होमगार्ड जवान ने ढाबे में की गाली-गलौज, वर्दी की गर्मी नहीं चली तो सीएम को बताया अपना रिश्तेदार, पढे़ खबर 

Share On:-

देवास। मध्य प्रदेश के देवास में एक होमगार्ड जवान रामप्रसाद ने नशे की हालत में ढाबे पर जमकर हंगामा मचाया। उसने संचालक को गालियां देते हुए खुद को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भांजा बताने का दावा किया। साथ ही अपनी ताकत बताते हुए कहा कि उसके नाम से पूरा देवास कांपता है। नशेड़ी सैनिक का वीडियो वायरल हो रहा है। 


ढाबा संचालक पर दिखाई दबंगई
दरअसल, टोंकखुर्द थाने में पदस्थ सैनिक रामप्रसाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह शराब के नशे में धुत होकर देर रात एक ढाबा संचालक पर दबंगई दिखाते हुए गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियां देते हुए नजर आ रहा है।


सीएम को बताया अपना मामा
वीडियो में सैनिक का रवैया इतना खतरनाक है कि वह खुद को किसी भी कानून से ऊपर बताते हुए कह रहा है, “मेरे नाम से पूरी देवास कांपती है३ चाहे नौकरी आज जाए या कल, कोई कुछ नहीं कर सकता।”यही नहीं, सैनिक ने नशे में खुद को मुख्यमंत्री मोहन यादव का भांजा बताते हुए, उन्हें अपना मामा होने का दावा किया। धमकी भरे लहजे में उसने कहा, “मुख्यमंत्री मेरा मामा हैं पंवासा का रहने वाला हूं, जो कर सकता है कर ले।


धमकी से गरमाया मामला
मामला यहीं नहीं रुका, वीडियो में सैनिक टोंककला के गौतम सिंह राजपूत को मौके पर बुलाने की धमकी देने लगा। बताया जा रहा है कि ढाबे पर मौजूद एक अन्य युवक से भी बहस चल रही थी जिसे धमकाने की बात भी करता रहा। जिससे मामला और गरमा गया।


सख्त एक्शन की उठी मांग
ढाबा संचालक और मौजूद युवक ने सैनिक की दबंगई से डरकर शिकायत की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्थानीय लोग कह रहे हैं कि नशे में वर्दी का ऐसा दुरुपयोग पुलिस की साख को चोट पहुंचाता है और इस मामले में सख्त विभागीय एक्शन की मांग उठने लगी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE