BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2025, 7:15 pm
KHABAR : बाल लैंगिक शोषण की रोकथाम के लिए जन साहस संस्था ने किया एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, उपस्थितों को दी महत्वपूर्ण जानकारियां, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर

Share On:-

मनासा। बच्चों और महिलाओं के साथ होने वाली लैंगिक हिंसा की रोकथाम के उद्देश्य से जन साहस संस्था द्वारा एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपलिया हाड़ी में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, वन स्टॉप सेंटर तथा जन साहस संस्था के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित विशेषज्ञों और अतिथियों द्वारा छात्रों को बाल अधिकार, बाल सुरक्षा, साइबर क्राइम, बाल विवाह, बाल मजदूरी, वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली, पुलिस की भूमिका, पोक्सो एक्ट 2012 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस 112, और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में सरल एवं प्रभावी तरीके से जानकारी दी गई।

बच्चों को बाल दुर्व्यापार एवं सुरक्षा पर आधारित फिल्म "सुनहरे पंख" भी प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार, गिफ्ट और मिठाई देकर सम्मानित किया गया।

संस्था द्वारा उपस्थित बच्चों एवं विद्यालय स्टाफ को बाल विवाह रोकथाम और बाल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को शिक्षण सामग्री और बिस्कुट वितरित किए गए। विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य शिवकुमार मुजवादिया, पुलिस विभाग से प्रधान आरक्षक मनोहर बैरागी, महिला एवं बाल विकास विभाग से पर्यवेक्षक किरण कामदार, जन साहस संस्था से जिला समन्वयक जितेंद्र कुमार सुनार्तिया, सदस्य विनोद कांबले, समीर मंसूरी, प्रियंका अहिर, अनिता दुर्गज, आशुतोष कछावा, मधुबाला लोहार सहित विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का संचालन समीर मंसूरी ने किया तथा आभार अनिता दुर्गज ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE