मुरैना। भोपाल सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित के भरोसे और प्रेम से शाजापुर जिले की दुग्ध सहकारी समिति खरदोन कला में सदस्य जगदीश प्रसाद धनगर की पुत्री रिंकू और रानू का विवाह समारोह हुआ। राजेश विजयवर्गीय (महाप्रबंधक क्षेत्र संचालन) और प्रबंधक महोदया भाग्यश्री बजाज की विशेष मौजूदगी में दोनों बालिकाओं को रुपए नकद, मायरा (मामेरा), फल, मिठाई, और वस्त्र (साड़ी) भेंट की गई।
दुग्ध संघ परिवार ने मामा के रूप में भांजियों के वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं और उनसे अपील की कि वे अपने नए परिवार को भी दुग्ध संघ से जोड़ें। इस मौके पर संघ के कई गणमान्य सदस्य और ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने योजना के लिए आत्मीय धन्यवाद व्यक्त किया।
दुग्ध संघ सदस्यों को उच्चतम क्रय दर और सुख-दुख में साथ खड़े होने की भावना के साथ सांची भांत मायरा योजना का लगातार लाभ पहुंचाता रहेगा।