नीमच। महावीर बाग निवासी दिवंगत गिरिराज सोनी के निधन के बाद एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने उनकी उत्तराधिकारी उषा देवी सोनी को 25 लाख रुपये की बीमा दावा राशि का चेक सौंपा। ज्ञात हो कि हाल ही में चार्टर्ड अकाउंटेंट गिरिराज सोनी का आकस्मिक निधन हो गया था। ऐसे कठिन समय में परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से एसबीआई लाइफ ने संवेदनशीलता दिखाते हुए टीम सहित परिजनों के घर पहुंचकर यह राशि प्रदान की।
गिरिराज सोनी ने पूर्व में एसबीआई लाइफ का रिफंडेबल टर्म इंश्योरेंस ‘स्वधन सुप्रीम प्लान’ लिया था, जिसे प्रियंका जवेरिया और मुकेश मंगवानी के माध्यम से खरीदा गया था। बीमा कंपनी ने दावा प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए 25 लाख रुपये की राशि परिजनों को सुपुर्द की।
इस अवसर पर एसबीआई लाइफ के वरिष्ठ संभागीय अधिकारी शैलेश जैन, सीबीएम महेश शर्मा और क्षेत्रीय प्रबंधक प्रियंका जवेरिया उपस्थित रहे। अधिकारियों ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन बीमा योजनाएँ विपरीत परिस्थितियों में परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती हैं। साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से जीवन बीमा से जुड़ने की अपील की, ताकि भविष्य की अनिश्चितताओं से परिवार सुरक्षित रह सके।