खरगोन। जिले के कसरावद में गुरुवार को जननायक टंट्या भील चौराहा भील मोहल्ला कसरावद में आदिवासी योद्धा वीर शहीद भारत के रॉबिनहुड टंट्या भील जी के बलिदान दिवस पर आदिवासी समाजजनों के द्वार पुजा व माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर आकास कार्यकारी अध्यक्ष उमेश ठाकुर ने उनके जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला और समाजसेवा के लिए युवाओं को प्रेरित किया। टंट्या मामा अंग्रेजी सरकार के समानांतर अपनी सरकार चलाते थे उन्होंने 27000 हजार से अधिक ग्राम सभाओं का गठन किया था। वे अंग्रेजो से लुटे हुए माल को गरीबों में बाँट दिया करते थे। टंट्या भील ने किन परिस्थितियों में अंग्रेजो से सामना किया और गरीबों की सेवा की वैसे ही हमें जरूरतमंद लोगों की तन-मन-धन से मदद करना चाहिए।
इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष रणजीत सिंह मंडलोई, जयस मिडिया प्रभारी सोमल चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता शंकर मेडा (नाना), आकास अध्यक्ष पदमसिंह जमरे, नांनसिंह मंडण्लोई, एवं अन्य साथी उपस्थित थे।