देवास। जिला कांग्रेस कमेटी ने किसानों की मक्का फसल के समर्थन मूल्य और खाद की उपलब्धता को लेकर शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देते समय जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अध्यक्ष मनीष चौधरी ने बताया कि किसानों को मक्का का उचित समर्थन मूल्य मिलना चाहिए, लेकिन सरकार इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठा रही है। वहीं खाद संकट के चलते किसान लगातार परेशान हैं, कई दिनों से खाद वितरण केंद्रों के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें पर्याप्त खाद नहीं मिल पा रही है।
कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि प्रशासन तत्काल संज्ञान लेते हुए किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ दिलाए और खाद का सतत वितरण सुनिश्चित करे, ताकि किसान अपनी फसल की आवश्यक जरूरतें पूरी कर सकें।