BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2025, 5:03 pm
KHABAR : राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने अमर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेडी की द्वितीय पुण्यतिथि, ज़रूरतमंद महिला को आपात स्थिति में किया रक्तदान, पढे़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। आज दिनांक 5 दिसंबर को राजपूत समाज की गौरवशाली संस्था राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर शहीद सुखदेव सिंह जी गोगामेडी की द्वितीय पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम महाराणा प्रताप चौराहा पर दोपहर 12 बजे आयोजित हुआ, जिसमें जिला अध्यक्ष, पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की शुरुआत हिंदुआ वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। तत्पश्चात अमर शहीद सुखदेव सिंह जी गोगामेडी के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके समाजहित एवं हिंदू उत्थान हेतु किए गए कार्यों को स्मरण किया गया। जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र बना सहित समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सुखदेव सिंह जी के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।


माल्यार्पण के पश्चात सभी सदस्य लालपुरा स्थित गौ-उपचार केंद्र (कांजी हाउस) पहुंचे, जहाँ बीमार एवं असहाय गौमाता-गोवंश को गौग्रास खिलाकर सेवा कार्य किया गया।


इसी दौरान एक ज़रूरतमंद महिला को जिले के अस्पताल में आपात स्थिति में रक्त की आवश्यकता होने पर, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की ओर से रक्तदान कर मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया गया।


इस अवसर पर यह भी संकल्प लिया गया कि
“आपात स्थिति में किसी भी हिंदू परिवार को रक्त की आवश्यकता होने पर, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा  रक्तदान कर सहयोग प्रदान किया जाएगा।”


इस मौके समाज के वरिष्ठ जन विरेन्द्र सिंह गोहिल,बंटी बना,रामवीर सिंह सिकरवार,सर्व हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष आशीष नागर,गोरक्षक धर्मेन्द्र शर्मा, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र बना सहित पदाधिकारीगण एवं युवा मौजूद रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE