चित्तौड़गढ़। (CVRT) चित्तौड़गढ़ विक्टर राउंड टेबल 361 ग्रुप द्वारा आयोजित होने वाले चैरिटी फ़ंडरेज़र इवेंट की घोषणा शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ़्रेंस एवं पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम के दौरान की गई।
आयोजकों ने बताया कि आगामी 25 दिसंबर 2025 को भव्य CVRT चैरिटी फ़ंडरेज़र इवेंट का आयोजन पद्मिनी होटल, चित्तौड़गढ़ में किया जाएगा, जिसमें देश की लोकप्रिय और सुपरहिट संगीत जोड़ी सचेत–परंपरा लाइव प्रस्तुति देंगी। यह आयोजन चित्तौड़गढ़ के इतिहास के सबसे भव्य संगीत कार्यक्रमों में से एक माना जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि इस फ़ंडरेज़र से प्राप्त राशि का उपयोग सरकारी विद्यालय नरेला (चित्तौड़गढ़) में 4 नई कक्षाओं के निर्माण के लिए किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएँ उपलब्ध हो सकेंगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोजकों ने जानकारी दी कि इस वर्ष का प्रमुख Title Sponsor KMT Machinery है, जबकि इवेंट को Arham Spaces (Akhil Abbani) Powered By के रूप में सहयोग प्राप्त है।
प्रेस कॉन्फ़्रेंस में चेयरमैन हिमांशु समदानी, वाइस चेयरमैन ऋषभ सिसोदिया, टेबल पब्लिसिटी कन्वीनर ऋषिराज इनानी, पूर्व चेयरमैन रौनक जैन , पूर्व चेयरमैन अनुज इनानी, प्रतीक सिसोदिया, दीपक पगारिया, हर्ष हेडा, आयुष इनानी, वैभव जैन एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन सामाजिक सरोकार और शिक्षा विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें जनभागीदारी से बड़ा सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न होगा।