BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 6, 2025, 5:13 pm
KHABAR : सिविल अस्पताल मनासा में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने सीएमएचओ डॉ. आरके खद्योत ने ली बैठक, चिकित्सकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। विगत दिनों समाचार पत्र में प्रकाशित सिविल अस्पताल मनासा में अव्यवस्थाओं संबंधी समाचार पर संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आर.के.खद्योत ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर, उपस्थित चिकित्सकों ,नर्सिंग स्टाफ एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की बैठक ली। सीएमएचओ ने सभी चिकित्सकों को निर्देश दिए कि बाजार से स दवाई किसी मरीज को प्रिसक्राइब नहीं की जाए। सभी प्रकार की आवश्यक दवाइयां अस्पताल में उपलब्ध हो यह खंड चिकित्सा अधिकारी सुनिश्चित करें। इसके लिए जिला औषधि भंडार से समन्वय कर मांग पत्र प्रेषित कर तत्काल समस्त दवाइयां प्राप्त करें।

सके साथ ही पर्याप्त मात्रा में बेडशीट कंबल एवं ठंड से बचने के आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। आवश्यकता पड़ने पर रोगी कल्याण समिति के माध्यम आवश्यक सामग्री क्रय करने के निर्देश भी सीएमएचओ ने दिए।

सिविल अस्पताल मनासा में सोनोग्राफी व्यवस्था सुव्यवस्थित संचालित करने के निर्देश भी डॉ.खद्योत ने स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.बी.एल. भायल से चर्चा कर, दिए तथा सोनोग्राफी के व्यवस्थित संचालन के निर्देश देते हुए प्रत्येक गर्भवती महिला की सोनोग्राफी निरूशुल्क करने के निर्देश दिए ।

सीएमएचओ डॉ. खद्योत ने कहा कि मरीजों की सेवा सर्वाेपरि है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ,सभी के समन्वित प्रयास से समुचित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना सुनिश्चित करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE