खजुराहो। मध्य प्रदेश के खजुराहो में होने वाले कैबिनेट बैठक की तैयारियां जोरो पर हैं। सीएम डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में खजुराहो के महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर में यह मीटिंग आयोजित होगी। जिसमें मोहन सरकार के 30 मंत्री और सचिव से मुख्य सचिव स्तर तक 40 अधिकारी मौजूद रहेंगे।
इन पर होगी चर्चा
खजुराहो में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक केन बेतवा लिंक परियोजना और बुंदेलखंड के विकास को समर्पित होगी। इस दौरान प्रदेश सरकार के दो साल के कामकाज के साथ आगे की योजना पर चर्चा और विचार मंथन होगा।
सीएम डॉ मोहन यादव 8 और 9 दिसंबर को अलग-अलग मंत्रियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद 9 दिसंबर को मंत्रिपरिषद की बैठक भी होगी। जिसमें कई अहम प्रस्तावों को हरी झंडी मिल सकती हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री लाडली बहना सम्मेलन के साथ आमसभा को भी संबोधित करेंगे। इसका शेड्यूल भी जारी किया गया है। आइए जानते है कि किस मंत्री के साथ कब बैठक होगी।