BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 7, 2025, 4:41 pm
KHABAR : खुशियों की दास्तां- प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ लेकर संतोष बागवान ने शुरू किया अपना नाश्ता पाइंट सेंटर, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दे रहे हैं धन्यवाद, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। प्रधानमंत्री स्व निधि योजना से बेरोजगारों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना का लाभ लेकर एक ओर जहां हितग्राही अपना खुद का व्यवसाय प्रारंभ कर रहे हैं, वहीं दूसरी और अपना व्यवसाय पुन प्रारंभ भी कर रहे हैं। इन्हीं हितग्राहियों में जिले के नगर परिषद करनावद निवासी संतोष पिता नारायण बागवान है, जिन्होंने इस योजना का लाभ लेकर अपना रोजगार पुन स्थापित किया है। अपना रोजगार पुन स्थापित होने से वे समय पर किश्त भी जमा कर रहे है तथा अपने परिवार का लालन-पालन भी कर हैं। वे अपना रोजगार स्थापित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद दे रहे हैं। 

हितग्राही संतोष बागवान ने बताया कि वे पिछले 10 वर्षों से करनावद में लगातार नाश्ता पाइंट सेंटर का संचालन कर अपने परिवार का पालन- पोषण कर रहे हैं। इसी बीच कोविड-19 महामारी के दौरान किए गए लॉकडाउन की वजह से इनका व्यवासय पूर्ण रूप से बंद हो गया था, जिससे इन्हें परिवार के भरण-पोषण करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसके पश्चात मुख्यमंत्री असंगठित कामगार पोर्टल में शहरी पथ विक्रेता पंजीयन हेतु आवेदन किया गया। जिसके सत्यापन एवं अनुमोदन के उपरांत कार्ड और प्रमाण पत्र नगर परिषद करनावद द्वारा वितरित किए गए। 

उन्होंने बताया कि इसके उपरांत कार्यशील पूंजी हेतु इन्होंने नगर परिषद करनावद में पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत ऋण के लिए आवेदन किया। आवेदन के आधार पर बैंक आफ इंडिया करनावद द्वारा हितग्राही का ऋण वितरण कर हितग्राही को प्रथम चरण में 10 हजार, द्वितीय चरण में 20 हजार और तृतीय चरण में 50 हजार रूपये की राशि प्रदान की गई। इसी के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत इन्हें आवास का लाभ भी मिल चुका है। जिससे इनके घर में खुशियों की लहर सी आ गई है। वे शासन की इस महत्ती योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हृदय से आभार व्यक्त कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE