BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 8, 2025, 1:25 pm
KHABAR : महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी ने रोहिणी कलम के परिजनों से की मुलाकात, भाजपा सरकार पर लगाया महिलाओं को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रोहिणी कलम के परिजनों से मुलाकात की और उनके निधन पर दुख व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर महिलाओं को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का गंभीर आरोप लगाया।


बोरासी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ रोहिणी के घर पहुंचीं, जहां उन्होंने परिजनों से विस्तार से बातचीत की और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से फोन पर वार्ता करवाकर परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी और पुलिस अधिकारियों से भी बात की जाएगी।


रीना बोरासी ने कहा कि रोहिणी कलम को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया और आरोपियों की गिरफ्तारी में लंबे समय तक देरी भाजपा के दबाव के कारण हुई। उन्होंने कहा कि यह स्थिति बेहद चिंताजनक है और महिलाओं के प्रति सरकार की मानसिकता को दर्शाती है।


उन्होंने कहा कि “रोहिणी जैसी प्रतिभाशाली खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर सकती थी, लेकिन भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली के कारण महिलाओं को आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ रहा है।


बोरासी ने मामले में सड़क पर उतरकर संघर्ष करने की बात कही और कहा कि महिला कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस ने कोच विजेंद्र और जुजुत्सु संघ के उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह सोलंकी को आरोपी बनाया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE