BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 9, 2025, 3:32 pm
KHABAR : पेंशनर संघ रामपुरा की मासिक बैठक हुई संपन्न, राजधानी भोपाल में जंगी प्रदर्शन करने के लिए किया विचार विमर्श, पढे़ शब्बीर बोहरा की खबर  

Share On:-

नीमच। जिला सेवा निवृत्त एवं नागरिक महासंघ, तह. - इकाई रामपुरा , की मासिक बैठक शाम को 4 बजे से सुभाष क्लब मैदान पर रखी गई थी। जिसमें  तहसील इकाई मनासा पेंशनर संघ के अध्यक्ष देवीलाल शर्मा साहब, संगठन के वरिष्ठ संरक्षक डॉ . पूरण सहगल साहब, कोषाध्यक्ष कैलाश चंद्र कुमावत सा., सह सचिव एम. एल. मकवाना सा., एवं अमृत राम मालवीय  सा. उपस्थित थे। माल्यार्पण के पश्चात सभी आदरणीय अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान पुष्पहार से किया गया। तत्पश्चात कार्य क्रम का शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम अपने संबोधन में आदरणीय देवीलाल शर्मा के द्वारा संगठन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए, संगठन की एकता के लिए अनुरोध किया गया, एवं शासन से धारा 49 ( 6) हटाए जाने हेतु राजधानी भोपाल में जंगी प्रदर्शन करने के लिए विचार विमर्श किया गया, और रामपुरा के सभी पेंशनर साथियों से दिनांक 25 दिसंबर 2025 को मनासा में आयोजित सम्मेलन में शामिल होने के लिए अनुरोध किया गया।


डॉ सहगल साहब ने भी अपने ओजस्वी वाणी से संबोधन में कहा कि संगठन में एकता की भावना बहुत ही आवश्यक हैं। लेखा जोखा तो लेंगे हम अपने अधिकार से


शासन द्वारा दिया जाने वाला मंहगाई भत्ता हर बार केंद्रीय तिथि से नहीं दिया जाकर, पेंशनरों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। हर बार डी. ए. देरी से दिया जाने का रवैया भेदभाव पूर्ण है। इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पेंशनर साथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। कार्यक्रम के समापन पर रामपुरा पेंशनर संघ के अध्यक्ष गोवर्धन दास बैरागी द्वारा ,सभी अतिथियों  के एवं पेंशनर साथियों को पधारने पर बहुत बहुत हार्दिक धन्यवाद देते सभी का आभार व्यक्त किया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE