BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2025, 11:02 am
BIG NEWS : एमपी में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी, प्रदेश के इन जिले में दो दिन शीतलहर का अलर्ट, कहीं फसलों पर ओस की बूंद जम रही है तो कहीं झील के पानी से भाप उठती, क्या इससे किसानों को फायदा या नुकसान, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। सर्द हवाओं से रात का पारा लुढ़क गया है। भोपाल-इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर समेत 25 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। एक बार फिर शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा रहा। यहां पारा लगातार तीसरे दिन भी 5 डिग्री के नीचे बना हुआ है। प्रदेश में अगले दो दिन शीतलहर चलने का अलर्ट है।


यहां कोल्ड वेव का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जेट स्ट्रीम सक्रिय है। 222 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से सर्द हवाएं बढ़ रही है। जिससे मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कहीं फसलों पर ओस की बूंद जम रही है तो कहीं झील के पानी से भाप उठती हुई नजर आ रही है। एमपी में बुधवार और गुरुवार को कोल्ड वेव का अलर्ट है। इन दो दिनों में भोपाल, इंदौर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर और शाजापुर में शीतलहर चलने का अनुमान है।


इन शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे
बात करें बीती रात की तो मंगलवार को प्रदेश के 25 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। सबसे कम शहडोल का कल्याणपुर, जहां 4.7 डिग्री तापमान रहा। पचमढ़ी में 5 डिग्री, राजगढ़ में 5.6, नौगांव में 6, इंदौर में 6.1, उमरिया में 6.4 डिग्री, भोपाल में 7.2 डिग्री, रीवा में 7.5 डिग्री, मलाजखंड में 7.6 डिग्री, शिवपुरी-रायसेन और मंडला में 8 डिग्री, जबलपुर में 8.5 डिग्री, बैतूल में 8.6 डिग्री, ग्वालियर-खजुराहो और दतिया में 9 डिग्री, सतना-दमोह और नरसिंहपुर में 9.2 डिग्री, उज्जैन में 9.5 डिग्री, छिंदवाड़ा में 9.6 डिग्री, टीकमगढ़ और सीधी जिले में 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE