शाजापुर। कुते द्वारा बच्चों पर हमला करने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है घटना में सड़क पर खेल रहे बच्चे पर कुत्ते द्वारा हमला किया गया है गनीमत रही कि बच्चा समय रहते भाग कर अपनी जान बचाई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था पूरा मामला वार्ड न 8 दयारा का बताया जा रहा है रहवासियों का कहना है कि आए दिन कुत्ते बच्चों पर हमला कर रहे हैं आज भी कुछ ऐसी ही घटना हुई जिसमें एक कुत्ते ने बच्चों पर हमला कर दिया जिसमें बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाए इसके पूर्व में भी कहीं घटनाएं हो चुकी हैं , कुछ समय पूर्व ही स्थानीय स्टेडियम में आवारा कुत्तों को पड़कर नसबंदी की गई थी लेकिन अभी तक भी शहर में आवारा कुत्ते कम नहीं हुए हैं रहवासी फिरोज मुन्ना ने बताया कि उनके वार्ड में कुत्तों का आतंक है कई बार इसकी शिकायत उन्होंने आला अधिकारियों को की लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है ऐसे में बच्चो की सुरक्षा पर एक बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा होता है कि आवारा कुत्ते कभी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं मामले में जिम्मेदार अधिकारी चूपी साधे हुए हैं।