BREAKING NEWS
KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<     BIG REPORT : जनसमस्याओं के त्वरित समाधान से मजबूत.. <<     NEWS : विश्व बंधुत्व और शांति के संदेश के साथ.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर निकली भव्य रैली,.. <<     KHABAR : सदाशिव चौहान की 13वीं पुण्यतिथि पर सेवा का.. <<     KHABAR : दो दिन से लापता 25 वर्षीय युवक की कुएं में.. <<     VIDEO NEWS: विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में दिखी.. <<     BIG NEWS : विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में दिखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में स्वच्छता के दावों की खुली पोल,.. <<     KHABAR : मोरवन के बड़े मंदिर पर आज से शुरू होगी सात.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2025, 6:31 pm
KHABAR : संपत्तिकर जमा नहीं करने पर सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज सील, कॉलेज पर 1.1 करोड़ टैक्स बकाया, उज्जैन नगर निगम ने की कार्रवाई, प्रिंसिपल बोले-कोर्ट जाएंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। नेशनल लोक अदालत से पहले उज्जैन नगर निगम ने शहर के बड़े संपत्तिकर बकायादारों पर सख्त कार्रवाई की है। सबसे बड़ा बकायादार सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज है, जिसने एक करोड़ एक लाख 20 हजार रुपए का टैक्स जमा नहीं किया है। निगम का अमला बुधवार को कॉलेज पहुंचा और स्टोर रूम सील किया। इसके अलावा 7 अन्य बकायादारों पर कार्रवाई की गई है। ये कार्रवाई गुरुवार को भी चल रही है।


निगम की टीम ने बुधवार को जोन क्रमांक एक, तीन और छह में कार्रवाई की। नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के अनुसार इन पर कुल 1.22 करोड़ रुपए का बकाया है। मिश्रा ने बताया कि 13 दिसंबर को होने वाली नेशनल लोक अदालत के लिए संपत्तिकर अमले ने बकायादारों को बिल जारी किए थे। पहले से बिल जारी होने के बाद भी कई बकायादारों ने राशि जमा नहीं की, जिसके बाद तालाबंदी की कार्रवाई की गई। निगम अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि बकाया जमा नहीं करने वालों पर आगे भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।


प्रिंसिपल बोले- कोर्ट जाएंगे
सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में तालाबंदी के बाद प्रिंसिपल उमेश पेंढारकर ने निगम की इस कार्रवाई के खिलाफ कोर्ट जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि डेढ़ वर्ष से हम संपत्तिकर जमा कर रहे हैं। इससे पहले की इतनी राशि बाकी थी हमको नहीं पता थी। हाल ही में निगम से हमें नोटिस मिला, इससे पहले नोटिस नहीं मिला था। निगम ने वर्ष 1991 से टैक्स जोड़ा है। हम कोर्ट में इसका विरोध करेंगे, नहीं माने तो शासन से डिमांड करेंगे।


इन संस्थानों पर भी की गई कार्रवाई
निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने बताया कि बकायादारों को लगातार नोटिस भेजे गए, लेकिन उन्होंने टैक्स जमा नहीं किया। इसके बाद इंजीनियरिंग कॉलेज सहित 3.76 लाख बकाया पर ठाकुर इंडस्ट्री नागझिरी, 1.96 लाख बकाया पर ठाकुर समाज संगठन जयसिंहपुरा, 1.31 लाख पर भीलागारी जयसिंहपुरा, 1.09 लाख पर लक्ष्मीनारायण मंदिर माली समाज, 80 हजार पर बसंतीलाल भुवन सदावल मार्ग रामघाट, 68 हजार बकाया पर मोहम्मद इमरान खान श्रीपाल मार्ग और 27 हजार रुपए बकाया होने पर रामप्यारी बाई तिलक मार्ग के खिलाफ तालाबंदी की कार्रवाई की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE