BREAKING NEWS
सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<     BIG REPORT : जनसमस्याओं के त्वरित समाधान से मजबूत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2025, 7:06 pm
KHABAR : बीएसएनएल के प्रकरणों का लोक अदालत में निराकरण करवाएं, 10 से 50 प्रतिशत की छूट पाए, इस दिन पहुंचकर उठा सकते हैं लाभ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्य प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा सभी तहसील एवं जिला न्यायालयों में  13 दिसम्‍बर 2025 शनिवार को नेशनल लोक अदालत आयोजित की जा रही है। लोक अदालत में आपसी समझोते के आधार पर प्रकरणों का निराकरण किया जावेगा। इसी तारतम्य में भारत संचार निगम लिमिटेड, मंदसोर ने भी अपनी राजस्व की लंबित राशि से सम्बंधित लगभग 171 प्रकरणों को नीमच, जावद एवं मनासा न्यायालयों में प्रस्तुत किया है। नेशनल लोक अदालत में प्रस्तुत किये जाने वाले प्रिलिटिगेशन प्रकरणों के लिए नीमच, जावद एवं मनासा के न्यायालयों में सम्बंधित खंडपीठ के पीठासीन अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर प्रकरणों का निराकरण किया जावेगा।

बीएसएनएल लेखा अधिकारी एसएस सिसौदिया ने उक्‍त जानकारी देते हुए बताया कि भारत संचार निगम लिमिटेड ने नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष छूट का प्रावधान रखा है। उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार प्रकरण के निराकरण के लिए बी. एस. एन. एल. के कार्यालय में 13 दिसम्‍बर 2025 के पूर्व भी सम्पर्क कर छूट का फायदा उठा सकते है। दूरभाष/मोबाइल/एफ.टी.टी. एच. के लंबित राशि के प्रकरणों से सम्बंधित उपभोक्ताओं से बी.एस.एन.एल.ने आपसी समझोते से 10 से 50 प्रतिशत तक की छूट का लाभ लेकर प्रकरण निपटाने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE