BREAKING NEWS
NEWS : विश्व बंधुत्व और शांति के संदेश के साथ.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर निकली भव्य रैली,.. <<     KHABAR : सदाशिव चौहान की 13वीं पुण्यतिथि पर सेवा का.. <<     KHABAR : दो दिन से लापता 25 वर्षीय युवक की कुएं में.. <<     VIDEO NEWS: विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में दिखी.. <<     BIG NEWS : विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में दिखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में स्वच्छता के दावों की खुली पोल,.. <<     KHABAR : मोरवन के बड़े मंदिर पर आज से शुरू होगी सात.. <<     KHABAR : सरपंच के नोहरे का ताला तोड़कर दो दुधा,.. <<     भीलगांव में हजारों कांवड़ियों का भव्य.. <<     KHABAR : श्रावण में कल मोरवन से निकलेगी भव्य कावड़.. <<     KHABAR : कविता, शायरी से सजी सार्थक सृजन की शाम,.. <<     NEWS : जिज्ञासा ही ज्ञान का प्रथम द्वार, प्रभु.. <<     NEWS : ढाबेश्वर से अटलेश्वर महादेव तक गूंजा हर-हर.. <<     NEWS : राणा पूंजा भील समिति ने सेवा कार्य के साथ.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और साइबर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में देर रात भयानक सड़क हादसा,.. <<     KHABAR : 11 अगस्त को कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 12, 2025, 5:14 pm
KHABAR : एडीएम कलेश ने की उज्‍जवला योजना की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सभी पात्र परिवारों को लाभांवित करने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अपर कलेक्‍टर बीएस कलेश की अध्‍यक्षता में गुरूवार को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 3.0 के संबंध में प्रशिक्षण एवं बैठक आयोजित की गई हैं, बैठक आपूर्ति अधिकारी, जिला उज्जवला नोडल अधिकारी, समस्त कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी एवं जिले के एजेंसी संचालक उपस्थित थे।

अपर कलेक्टर कलेश ने सभी गैस एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया, कि वे पूर्व से प्राप्त आवेदकों से संपर्क कर उनकी ईकेवायसी कार्य पूर्ण करें तथा ऐसे क्षेत्र जहां वर्तमान में गैस कनेक्शन की संख्या कम हैं, वहां नियमित शिविर आयोजित कर प्रचार-प्रसार करे और उक्त योजना के फॉर्म भरकर कनेक्शन जारी करें। जिले में समस्त गैस एजेंसी संचालकों द्वारा अपने-अपने वाहनों में योजना के प्रचार-प्रसार के बैनर लगाए। कनेक्शन वितरण की समस्त प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी रखे तथा लाभार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हों, इसका विशेष ध्‍यान रखे।

जिले के सभी ऐसे पात्र परिवार जिनके पास गैस कनेक्शन नहीं हैं, तथा उज्‍जवला योजना के मापदंडों को पूरा करते हैं, वे उक्त योजना का लाभ लेने अपने साथ पहचान का प्रमाण, पते का प्रमाण, परिवार समग्र आईडी, आवेदक और परिवार के समस्त वयस्क सदस्यों को आधार कार्ड, बैंक खाते की प्रतिलिपि एवं अभाव घोषणा पत्र के साथ नजदीकी गैस एजेंसी से संपर्क कर, अपना आवेदन जमा करा सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE