देवास। मल्हार स्मृति सभागृह में श्री राम ग्रुप महिला मंडल द्वारा हस्तशिल्प प्रदर्शनी मेला आयोजित किया गया। प्रदर्शनी में महिलाओं द्वारा स्वयं निर्मित विभिन्न हस्तशिल्प उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और महिलाओं के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और आगे बढ़ने का सशक्त माध्यम है।
संस्था द्वारा यह प्रदर्शनी प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है, जिसमें देवास सहित अन्य जिलों से भी महिलाएं भाग लेती हैं और अपने द्वारा बनाई गई हस्तशिल्प वस्तुओं का प्रदर्शन करती हैं। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करना है।