रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में पेंशन संबंधी शिकायतों के निपटारे के लिए 15 दिसंबर 2025 को पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में संपन्न इस पेंशन अदालत में कुल 87 आवेदन निपटाए गए। इसमें पूर्व में मांगे गए 60 आवेदन और पेंशन अदालत के दिन प्राप्त 27 आवेदन शामिल थे।
रेल प्रशासन द्वारा सभी आवेदनों का यथोचित निपटारा किया गया, जिससे पेंशनभोगियों को त्वरित राहत मिली। इस पहल से पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और संवेदनशील प्रशासन की भावना को भी बल मिला।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अविनाश कुमार, सहायक कार्मिक अधिकारी श्री भागराम मीना, श्री दिनेश कसेरा और सहायक मंडल वित्त प्रबंधक श्री राजेश कुमार मीणा सहित निपटारा एवं लेखा अनुभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।