प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले के धरियावद वृत के थाना पारसोला पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कार्रवाई करते हुए 45 किलो 420 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने डोडाचूरा परिवहन में प्रयुक्त स्वीफ्ट कार भी जब्त की है।
थानाधिकारी भेमजी गरासिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सेवानगर रोड, कर्णेश्वर महादेव के पास गश्त के दौरान संदिग्ध कार की तलाशी ली, जिसमें तीन कट्टों में डोडाचूरा पाया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहनलाल और धोलाराम, निवासी गुन्दाव, थाना करड़ा, जिला जालौर के रूप में हुई है।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।